झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

धनबाद अग्निकांड में दस महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष की मौत

धनबाद अग्निकांड में दस महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष की मौत जानकारी दी है।

 

 

इसमे बताया गया है कि अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं स्थानीय लोगों की सहायता से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य किया गया। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूरे राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है। घटना में घायल सभी चौदह लोगों का इलाज चल रहा है। अपार्टमेंट में मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में आग का तांडव, अब तक 11 की मौत

धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित आशीर्वाद टावर में मंगलवार की शाम लगी आग ने कोहराम मचा दिया। आग इतनी भयानक थी कि दमकल की 8 गाड़ियां भी आग पर काबू पाने में असफल साबित हो रही थी। अपार्टमेंट से दर्जनों लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए उन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं इस आग में अब तक 11 लोगों की जिंदा जलकर मरने की बात कही जा रही है। रेस्क्यू टीम आशीर्वाद टावर के भीतर प्रवेश कर अंतिम बचाव कार्य मे जुटी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार शाम लगभग 7 बजे आशीर्वाद अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर में सीए पंकज अग्रवाल के फलैट में लगी आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया। तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाना शुरू किया। घंटो तक आशीर्वाद फ्लैट में अफरा तफरी मची रही। इस दौरान घटनास्थल पर एंबुलेंस की सायरन गूंजती रही। लगभग पचास एंबुलेंस रेस्क्यू कार्य में लगी थी। स्थिति यह थी कि रेस्क्यू कर निकाला जा रहा व्यक्ति मृत है या जीवित, यह तय कर पाना भी मुश्किल हो रहा था। रेस्क्यू टीम एक एक आदमी को निकाल एंबुलेंस में डाल उन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करा रहे थे।

धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में लगी आग से अब तक ग्यारह लोगों की मृत्यु हो जाने की सूचना है। मृतकों की संख्या में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। वहीं मौके पर पहुंचे धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह और एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि अब तक दस लोगों का शव बरामद किया जा चुका है। कई लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।