झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बन्ना गुप्ता को झारखंड मंत्रिमंडल में स्थान मिलने पर और कैबिनेट मंत्री बनने पर कांग्रेस नेता रियाजउद्दीन खान द्वारा टेल्को खरंगाझाड़ में लड्डू वितरण किया गया और खुशी मनाई गई

बन्ना गुप्ता को झारखंड मंत्रिमंडल में स्थान मिलने पर और कैबिनेट मंत्री बनने पर कांग्रेस नेता रियाजउद्दीन खान द्वारा टेल्को खरंगाझाड़ में लड्डू वितरण किया गया और खुशी मनाई गई
जमशेदपुर- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजउद्दीन खान ने जमशेदपुर पश्चिम से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता को झारखंड सरकार में मुख्यमंत्री चंम्पाई सोरेन के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कांग्रेस आला कमान के प्रति आभार जताया। बन्ना गुप्ता की दोबारा मंत्री मंडल में वापसी इस बात की दलील है कि उनकी योग्यता, कार्य कुशलता और अच्छा काम करने को मान्यता मिली है
कांग्रेस नेता रियाजउद्दीन खान ने आगे कहा कि बन्ना गुप्ता  के नेतृत्व में आगे और बेहतर काम होगा तथा झारखंड की जनता इससे लाभान्वित होगी और जमशेदपुर का गौरव बढ़ेगा