झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बिरसानगर में नाबालिग लड़के के मौत पर पीड़ित परिवार के संपर्क में भाजपा ने किया आर्थिक सहयोग दिया हरसंभव मदद का भरोसा

बिरसानगर में नाबालिग लड़के के मौत पर पीड़ित परिवार के संपर्क में भाजपा ने किया आर्थिक सहयोग, दिया हरसंभव मदद का भरोसा।

जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर -2 के रहने वाले विप्लव राहा के 14 वर्षीय नाबालिग पुत्र विष्णु राहा के प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए किए गए गड्ढे में गिरने से हुई मौत पर भाजपा ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाई। उनके दिशा निर्देश पर बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, बोलटू सरकार समेत अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवार के घर जाकर आर्थिक सहायता भेंट की। लगातार दो दिनों से कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं। बातचीत के क्रम में जानकारी हुई कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। परिवार में माता-पिता गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। भाजपा नेताओं ने उनके इलाज में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने घटना को दुःखद बताया है। उन्होंने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इतने बड़ी घटना के बाद भी संवेदक और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। यह व्यवहार मानवीय संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। बताया कि बिरसानगर क्षेत्र के वरिष्ठ नेतागण पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने हेतु संघर्षरत है। इतनी बड़ी घटना में लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।