झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बिरसा नगर कमेटी के प्रधान को सम्मानित किया गया

बिरसा नगर कमेटी के प्रधान को सम्मानित किया गया

जमशेदपुर- बिरसा नगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान सरदार परमजीत सिंह रोशन को बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी ने सम्मानित किया कमेटी की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर, चेयरमैन करतार सिंह, प्रधान कुलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह गिल, हरभजन सिंह गिल, निर्मल सिंह, बलविंदर सिंह ने शॉल ओढ़ाकर एवम सिरोपा देकर सम्मानित किया।
महासचिव सुखविंदर सिंह ने बिरसानगर की संगत के प्रति आभार जताया कि उन्होंने एकता दर्शाते हुए सरदार परमजीत सिंह रोशन पर सहमति जताई।
झारखंड रंगरेटा महासभा के संस्थापक सरदार हरजिंदर सिंह रिंकू की भूमिका की भी सराहना की कि उन्होंने एक राय बनाने में सराहनीय कार्य किया।
इस मौके पर सीनियर चेयरमैन सरदार बलदेव सिंह काले, महासचिव सुखदेव सिंह, कैशियर जोगिंदर सिंह को भी सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
सरदार सुखविंदर सिंह गिल, जसवंत सिंह गिल, गुरदयाल सिंह, सतनाम सिंह, भजन सिंह, अमरजीत सिंह राजू, बलजिंदर सिंह लाडी, बलविंदर सिंह रिंटू, नौजवान सभा प्रधान हरदेव सिंह, हीरा सिंह, अनमोल सिंह, परमजीत सिंह पम्मे, जसबीर सिंह पदरी आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे।