बिग बॉस ओटीटी फेम दिव्या अग्रवाल जो फिल्मों में लेंगी एंट्टी
टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। पिछले साल 2021 में उन्हें ओटीटी पर आए ‘बिग बॉस’ में देखा गया था। करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए इस शो की वह विनर रह चुकी हैं। दिव्या कई म्यूजिक सिंगल्स और वीडियोज में आ चुकी हैं। दिव्या अग्रवाल के गानों को हमेशा दर्शकों से खूब प्यार मिला है। दिव्या अग्रवाल का जन्म 04 दिसम्बर 1992 को सपनो के शहर मुंबई में हुआ। दिया की पढ़ाई के बारे में बात करें तो उनकी शुरूआती पढ़ाई सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंबई से हुई है जबकि इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने सनापा कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी से की है। इन दिनों दिव्या अग्रवाल बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब दिव्या एक बड़े प्रोडक्शन बैनर के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी। अपने इस नए प्रोजेक्ट के लिए दिव्या ने काफी तैयारी की थी। उसकी शूटिंग फिलवक्त चल रही है और वह अपने डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित और खुश हैं। ऐसे में अब दिव्या का बॉलीवुड डेब्यू उनके सभी चाहने वालों के लिए किसी खूबसूरत तोहफे से कम नही होगा।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय
सम्बंधित समाचार
महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय की ओर से भोपाल में‘सी-20’ परिषद में शोधकार्य की जानकारी प्रस्तुत अध्यात्म का महत्त्व वैज्ञानिक शोध से भी हुआ सिद्ध – शॉर्न क्लार्क
अजमेर बलात्कार कांड अजमेर कांड’ नामक फिल्म प्रदर्शित नहीं करने दी, तो ‘यू-ट्यूब’ पर प्रदर्शित करेंगे- सचिन कदम, निर्देशक
विधायक सरयू राय की पहल पर बर्मामाइंस कैरेज कौलोनी, टीना खोली, चंदन जयसवाल के घर से लेकर केरला पब्लिक स्कूल, डनलप मैदान, बर्मामाइंस नवनिर्मित थाना होते हुये पुन: कैरेज कौलोनी में आकर मिलने वाली लम्बी सडक निर्माण योजना का शुभारंभ हुआ. भाजमो बर्मामाइंस मंडल ने किया उदघाटन.