झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के द्वारा लगाया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर

भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के द्वारा लगाया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर

जमशेदपुर – लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत और भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा भरत सिंह के साकची स्थित कार्यालय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उदघाटन भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसके बाद डॉ. कृष्णा किशोर, डॉ. हिना कुमारी, डॉ श्वेता महतो, डॉ. जीन्नत प्रवीण, डॉ. पिंकी बाग, डॉ अश्वनी बाग ने आंखों की समस्या से ग्रसित कुल 65 लोगों की आंखों की जांच की जिसमें से 9 लोगों को मोतियाबिंद की समस्या थी जिनका ऑपरेशन त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल, शेरे पंजाब चौक आदित्यपुर में निशुल्क किया जाएगा। वहीं कई लोगों की कमजोर आंखों में चश्मा लगा जो की बाजार से कम कीमत पर दिया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने कहा कि आंखें कुदरत का दिया नायाब तोहफा है जिससे दुनिया में मौजूद अच्छी बुरी सभी चीजों को देखा जा सकता है। शरीर का सबसे कोमल अंग आंख ही होता है! इसलिए आंखों की सुरक्षा और जांच अति आवश्यक है। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह, अंजुला सिंह, शक्ति सिंह, दानिश, राजेश सिंह, डॉ. जिया, करन गोराई, राजीव कुमार, आयुष्मान सिंह, जय मंगल झा, राजू गोराई, अब्दुल्ला आदि लोग उपस्थित थे