झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

‘अनोखी- द जर्नी ऑफ ए वूमन’ 23 दिसम्बर को होगी रिलीज   

‘अनोखी- द जर्नी ऑफ ए वूमन’ 23 दिसम्बर को होगी रिलीज                       

                                फिल्म निर्माता बी बी के सिन्हा द्वारा परम मां विंध्यवासिनी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित ‘अनोखी- द जर्नी ऑफ ए वूमन’ 23 दिसम्बर को रिलीज होगी। इस आशय की जानकारी पिछले दिनों ओशिवारा मुम्बई स्थित व्यंजन हॉल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान निर्देशक संजय कुमार सिन्हा ने दी। फिल्म की विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि समाज में गिरते पारिवारिक मूल्यों, आत्मीय संबधों को लेकर चिन्ता व्यक्त करती एक मार्मिक कहानी ‘अनोखी- द जर्नी ऑफ ए वूमन’ लेकर आ रहे हैं निर्माता बी.बी.के. सिन्हा जिसकी चर्चा लम्बे अर्से तक होती रहेगी।प्रोड्यूसर बी बी के सिन्हा युवावस्था से ही कलात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। इन्होंने ‘अंगुलीमाल’, ‘वैदेही का वियोग’, ‘पथिक’, ‘प्यासा’, ‘मिलन’ सरीखे नाटकों का भी मंचन किया। प्रेमचंद के ‘गोदान’ का एकांकी नाट्य रूपांतरण करने के पश्चात इसका सम्पूर्णतः मंचन पहली बार बी.बी.के. सिन्हा ने ही स्टील सिटी  जमशेदपुर (झारखंड) के टैगोर सोसाइटी हॉल में कराया था। बी.बी.के. सिन्हा एक सुलझे हुए लेखक भी हैं। नारी प्रताड़ना को लेकर बी.बी.के.सिन्हा का लेखकीय दृष्टिकोण अत्यंत सजग और प्रगतिशील है। यह सब उनकी हिन्दी फिल्म “अनोखी” में देखी जा सकेगी।
एक सौतेली माँ के त्याग और बलिदान की दास्तान बयां करती इस फिल्म के मुख्य कलाकार राहुल राॅय (फेम ‘आशिकी’), कशिश दुग्गल, कल्पना शाह, जरीना वहाब, राजू खेर, पुष्पा वर्मा, अमायरा भारद्वाज, केशू राहुल, बृजेश कुमार, मनीष चतुर्वेदी, रूपा सिंह, ओम कपूर, पूजा वर्मा, प्रिया सिंह मास्टर अभिनव और बेबी पूजा आदि हैं। कुल पांच कर्णप्रिय गीतों से सजी इस फिल्म के सिनेमेटोग्राफर शानू सिन्हा, पटकथा व संवाद लेखक जीतेंद्र सुमन, गीतकार कुकू प्रभाष, फरीद साबरी, विवेक बख्शी, राजेश मिश्रा तथा संगीतकार अमन श्लोक, कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना, एडिटर गोविंद दुबे और निर्मात्री रेणु सिन्हा हैं। 

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय