झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भारतीय जन महासभा के लोगों ने बड़े ही धूमधाम के साथ देश-विदेश के अनेक स्थानों पर मनायी

जमशेदपुर- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भारतीय जन महासभा के लोगों ने बड़े ही धूमधाम के साथ देश-विदेश के अनेक स्थानों पर मनायी
अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में मुंडा विद्रोह के नाम से जाने गये विद्रोह (उलगुलान) का नेतृत्व किया था। इसीलिए इन्हें ‘धरती आबा’ के नाम से भी लोग जानते हैं। इनका इस क्षेत्र में व्यापक प्रभाव था, जो आज झारखंड के अलावे बंगाल और उड़ीसा के भी कुछ हिस्से आते हैं। इस क्षेत्र में धरती आबा के रहते हुए अंग्रेजों की कभी नहीं चल सकी।
जयंती मनाने वालों में जमशेदपुर से श्री पोद्दार के अलावे अमरजीत सिंह, कल्याणी पाठक, पिंकी देवी,नोएडा से ए. के. जिंदल, सिंगापुर से बिदेह नंदिनी चौधरी, सूरत से सोनी भरत भाई लाठी वाला, कोलकाता से मेघा श्री मुखोपाध्याय, सुखेन मुखोपाध्याय, रतलाम से जसवंत मईडा, लक्ष्मीबाई मईडा, मधु परिहार, अपूर्व सिंह परिहार आदि के नाम सम्मिलित हैं।