झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा शहर में डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए लगातार प्लेटलेट्स डोनेशन अभियान मे तेजी लायी जा रही है

जमशेदपुर-  भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा शहर में डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए लगातार प्लेटलेट्स डोनेशन अभियान मे तेजी लायी जा रही है जिस क्रम में आज रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभु नाथ सिंह की देखरेख में जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में निखिल दास ने अपना पहला एसडीपी डोनेशन किया, वहीं टाटा स्टील के अंकुश कुमार ने आठवीं बार एसडीपी डोनेशन किया, टाटा स्टील कर्मी चन्दन दलाल ने दूसरी बार एसडीपी डोनेशन किया। इन सभी ने नियमित रक्तदान भी किया है। रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभु नाथ सिंह तथा रेड क्रॉस कार्यकर्ता राधेश्याम कुमार ने ब्लड सेन्टर में एसडीपी डोनर्स का उत्साह बढाया। रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभु नाथ सिंह को एसडीपी डोनेशन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यकुशलता के लिए आज रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं रेड क्रॉस के पैट्रन अशोक मोदी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस के प्रतिनिधि के रूप में एसडीपी डोनर्स एवं एसडीपी के जरूरतमंद के बीच सेतु का काम कर रहे हैं श्री प्रभु नाथ उन्होने समय पर उनकी हर उपलब्धता को सराहनीय बताया।

आज रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर के दौरान रेड क्रॉस के एसडीपी डोनर प्रभारी प्रभु नाथ सिंह को वर्तमान परिस्थिति में बेहतरीन कार्यकुशलता के लिए सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस के मानद सचिव ने बताया कि रेड क्रॉस के प्रतिनिधि के रूप में एसडीपी डोनर्स एवं एसडीपी प्राप्त करने वालों के लिए सदैव श्री सिंह तत्पर रहते हैं। उनका सम्मान मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक एवं रेड क्रॉस के पैटर्न  अशोक मोदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के मानव सचिव सहित अन्य गणमान्य शामिल थे।