झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भारतीय जनतंत्र मोर्चा प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के निमित भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा की अहम बैठक जिलाध्यक्ष  अमित शर्मा की अध्यक्षता में बारीडीह स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई

भारतीय जनतंत्र मोर्चा प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के निमित भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा की अहम बैठक जिलाध्यक्ष  अमित शर्मा की अध्यक्षता में बारीडीह स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो के जिला महामंत्री  मनोज सिंह उज्जैन उपस्थित हुए.

बैठक में आगामी 10 मार्च को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित होने वाले पार्टी के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन को सफल बनाने पर मंथन किया गया और इस सम्मेलन में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार विमर्श किया गया. तय हुआ की इस सम्मेलन में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा. युवा जिलाध्यक्ष  अमित शर्मा ने कहा की जिस तरह आम जनता उत्साह के साथ  विधायक  सरयू राय के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर जन हित में कार्य कर रही है उसी प्रकार अंतिम कार्यकर्ता को भी कार्यकर्ता सम्मलेन से जोड़ने में समस्त पदाधिकारियों को अग्रसर रहना है। बैठक में कार्यकर्ता सम्मलेन को लेकर युवा मोर्चा के मंत्री  सुमित साहू को नगर सज्जा प्रभारी बनाया गया.

बैठक में मुख्य रूप से विजय सिंह, दुर्गा राव, सुधीर सिंह, काशीनाथ प्रधान, नवीन कुमार, सुमित कुमार, दीपू ओझा , अनंत ठाकुर,अनिकेत सिंह,गोल्डन पांडेय,सुशील कुमार, दुर्गेश सिंह,जितेंदर प्रसाद, जितेंदर कुमार एवं विभिन्न मण्डल से आये कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए.धन्यवाद ज्ञापन  अनिकेत सावरकार ने किया.