झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने झारखंड विधानसभा में 86 बस्तियों के मालिकाना हक के मुद्दे को तकनीकी ढंग से उठाने एवं इसके पूर्ण समाधान की दिशा में सदन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए जमशेदपुर की जनता की ओर से साधुवाद दिया है

जमशेदपुर- भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने झारखंड विधानसभा में 86 बस्तियों के मालिकाना हक के मुद्दे को तकनीकी ढंग से उठाने एवं इसके पूर्ण समाधान की दिशा में सदन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए जमशेदपुर की जनता की ओर से साधुवाद दिया है।पिछली सरकार ने केवल 10 डिसमिल की ही नियमतीकरण का प्रावधान किया था। विधायक  सरयू राय  ने 10 डिसमिल से अधिक में बने मकानों की भी नियमतीकरण की बात की है यह हो जाने से जनता को पूर्ण राहत मिल सकेगा एवं वर्षो पुरानी समस्या का निदान हो सकेगा