झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भारतीय जनतंत्र मोर्चा झारखंड प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन

भारतीय जनतंत्र मोर्चा झारखंड प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन

जमशेदपुर। भारतीय जनतंत्र मोर्चा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन  10 मार्च को सिदगोड़ा बिरसा मुंडा टाउनहॉल परिसर में होने जा रहा है. मोर्चा के जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन का प्रथम सत्र सुबह 11.15 से 12.15 तक चलेगा. प्रथम सत्र के आरंभ में झारखंड के वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा, जनसंघ के संस्थापक पंडीत दिन दयाल उपाध्याय, डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित  किया जाएगा. साथ ही इस सत्र में पंजीकरण का कार्य होगा. अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत, स्वागत भाषण और विषय परिवेश का कार्यक्रम होगा. द्वितीय सत्र में मोर्चा अपना राजनीतिक एवं सामाजिक प्रस्ताव रखेगी. प्रस्ताव में संशोधन. जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारियों का संबोधन. प्रस्ताव में आए सुझावों पर पार्टी का दृष्टिकोण. इसी सत्र में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी कार्यकर्ताओं का संबोधित करेंगे. इस सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी। उन लोगों के प्रस्ताव के बारे में गहन विचार-विमर्श होगा जो लोकसभा-विधानसभा के चुनाव लड़ना चाहते हैं.

तृतीय और अंतिम सत्र दोपहर बाद, लगभग डेढ़ बजे के करीब शुरु होगा. इसमें मोर्चा के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक  सरयू राय बतौर मुख्य अतिथि आगंतुकों को संबोधित करेंगे.

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एसटी एवं एससी समेत सभी मोर्चा के साथी इसमें उत्साह से लगे हुए हैं. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का झंडा-बैनर से पाट दिया गया है. पुरे प्रदेश से सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.