झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश एवं जमशेदपुर महानगर जिला द्वारा निर्देशित प्लास्टिक मुक्त अभियान कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा आज़ादनगर मंडल में भाजयुमो आजादनगर मंडल अध्यक्ष इरफान शेख के नेतृत्व में गांधी मैदान एवं चुना शाह कॉलोनी में स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त देश का अभियान चलाया गया

जमशेदपुर- आज भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश एवं जमशेदपुर महानगर जिला द्वारा निर्देशित प्लास्टिक मुक्त अभियान कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा आज़ादनगर मंडल में भाजयुमो आजादनगर मंडल अध्यक्ष इरफान शेख के नेतृत्व में गांधी मैदान एवं चुना शाह कॉलोनी में स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त देश का अभियान चलाया गया बाजार में प्लास्टिक को साफ कर लोगों के बीच संदेश दिया गया कि *प्लास्टिक हटाओ देश बचाओ*
साथ ही आम जनता के बीच संदेश दिया गया कि प्लास्टिक से पर्यावरण को कितना नुकसान है अतः प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करें । इस कार्यक्रम में भाजयुमो सोशल मीडिया जिला प्रभारी अभिषेक डे, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष शहबाज खान के साथ भाजयुमो आजादनगर मंडल अध्यक्ष इरफान शेख के साथ मंडल मंत्री गुलनार खान, मंत्रसा खान , वसीम खान, आसिफ खान, शमीम खान, ऐफाज, फैयाज खान, छोटू, शारीक अहमद आदि कई कार्यकर्ता उपस्तिथ थे ।