झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा महानगर महिला मोर्चा के रक्तदान शिविर में 85 यूनिट रक्त संग्रह

भाजपा महानगर महिला मोर्चा के रक्तदान शिविर में 85 यूनिट रक्त संग्रह।

जमशेदपुर। केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों की श्रृंखला के तहत बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। प्रतिदिन आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर के चौथे दिन भाजपा महानगर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में बिस्टुपुर स्थित ब्लड बैंक में सम्पन्न हुए रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले रक्तदान शिविर में कुल 85 यूनिट रक्त संग्रह किये गए। इससे पहले, रक्तदान शिविर का विधिवत उदघाटन सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं भाजपा महानगर गूँजन यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर रक्तदान के प्रति आभार जताया। महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि मोर्चा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने सेवा को ही संगठन बनाने का काम बखूबी किया है। सेवा कार्यो की जानकारी देते गूँजन यादव ने बताया कि सेवा कार्य के तहत जरूरतमंदों को मास्क बांटने, भोजन पैकेट, राशन किट, सेनेटाइजर वितरण करने के साथ घरों और मोहल्लों को सैनिटाइज करने के सेवा कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इस दौरान सांसद विद्युत वरन महतो ने महिला रक्तदाताओं के योगदान के प्रति विशेष आभार जताया आज भाजपा धनबाद प्रदेश संगठन प्रभारी अभय सिंह की रित्विका सिंह और एशिवता सिंह दोनो बेटियाँ ने पहली बार रक्तदान किया
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, कल्याणी शरण, मिथिलेश सिंह यादव, अभय सिंह, दिनेश कुमार, राज कुमार सिंह, कमलेश सिंह, बारी मुर्मू, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, नीलू मछुआ, चितरंजन वर्मा, विकास सिंह, शंकर रेड्डी, पंकज सिन्हा, दीपक पारीक, विनोद सिंह, राजपति देवी, नीलू झा, रश्मि भारद्वाज, लक्ष्मी मिर्धा, रीना चौधरी, लीना चौधरी, शुक्ला हलधर, रानी ठाकुर, शीलू साहू, बबिता सिंह, कृष्णा देवी, रूपा देवी, बिमला साहू, सरस्वती लोधी, सुधा यादव, शांति देवी, सरस्वती साहू, खुशी ओझा और अन्य उपस्थित थे।