झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा में ईचागढ़ पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह की पुनः वापसी पार्टी को देगी मजबूती , हेमंत सोरेन के काम को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री चंम्पाई सोरेन अब राज्य का करें भला नहीं तो होगा वही हाल: बाबूलाल मरांडी

सरायकेला खरसावां चांडिल : ईचागढ़ पूर्व विधायक अपने हजारों समर्थकों के साथ पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने की भाजपा में वापसी सोरेन परिवार ने झारखंड को लूटने का काम किया : बाबूलाल मरांडी

सरायकेला खरसावां चांडिल  : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोरेन परिवार ने राज्य को लूटने का काम किया है .झारखंड में मौजूदा भ्रष्ट सरकार ने चार वर्षों तक राज्य को लूटने का काम किया है, जल, जंगल ,जमीन की राजनीति करने वाली पार्टी प्रमुख घोटाले के चलते आज जेल में है, अब सरायकेला जिले से मुख्यमंत्री बने चंम्पाई सोरेन के लिए बड़ी चुनौती है कि भ्रष्ट काम करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें, नहीं तो मुख्यमंत्री का भी वही हाल होगा. यह कहना था झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का

नाम बदल-बदलकर कभी जमीन तो कभी कोयला और नदी का बालू लूटा गया. जिसका परिणाम है कि आज हेमंत सोरेन जेल में हैं. राज्य का विकास के लिए बदलाव जरूरी है. जनता के पास समग्र रूप से विकास पहुंचे इसके लिए राज्य में भाजपा की सरकार जरूरी है. श्री मरांडी आज चांडिल डैम के निकट रिसोर्ट में भाजपा की जनसभा को संबोंधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड का विकास कर दिशा और दशा परिवर्तन कर रहा था. जब हेमंत सोरेन की नेतृत्व में सरकार बना तो चार साल से सोरेन परिवार ने नाम बदल कर राज्य को लूटने का काम किया. अब जेल में बंद हैं तो हेमंत सोरेन कह रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी परेशान कर रहे हैं, लेकिन ऐसी बात नहीं है

कांग्रेस ने देश को खोखला किया चांडिल में भाजपा की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को खोखला करने का काम किया. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने झारखंड की जनता का सम्मान करते हुए अलग राज्य का गठन किया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने संचार क्रांति लाई. मोबाईल फोन को इतना सस्ता कर दिया गया है कि सब्जी और चाय बेचने वाले, मजदूर और भेड़ बकरी चराने वाले व्यक्ति के हाथ में भी आ गया. भाजपा हमेशा जाति संप्रदाय से उठ कर जनता के विकास के लिए नई-नई योजनाएं शुरू किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रुप में विकसित हो रहा है. कश्मीर से धारा 370 को हटाया, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से छुटकारा दिलाई वहीं अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया. कोरोनो काल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 80 करोड़ जनता को निशुल्क अनाज दे रहे हैं

हेमंत ने आदिवासी दलितों को लूटा, नाम बदलकर जमीन घोटाले में रहे शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के मुखिया रहे हेमंत सोरेन ने आदिवासी दलित के साथ अन्यान्य अत्याचार किया झारखंड को लूटने के चलते आज वे जेल की सजा काट रहे हैं, जमीन घोटाले में नाम आने के बाद प्रधानमंत्री और जांच एजेंसियों को कटघरे में खड़ा करने वाले झामुमो नेताओं को पता है कि नाम बदल बदल कर जमीन लूटने का सिलसिला जारी रखा ,बाबूलाल मरांडी ने कहा के मुख्यमंत्री चंम्पाई सोरेन चार सालों तक राज्य को लूटने वाले पदाधिकारी को चिन्हित कर उन्हें जेल भेजने का काम करें.

बाबूलाल मरांडी आज ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल रिसोर्ट में भाजपा के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता अरविंद कुमार सिंह के भाजपा में शामिल कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह को पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलवाने के बाद आयोजित विशाल सम्मेलन में अपने हजारों समर्थकों के साथ अरविंद सिंह ने भाजपा का दामन थामा

विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि राजनीति में रूठना ,मनाना ,मिलन ,साथ छोड़ना चलता रहता हैं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पार्टी में पुन: वापसी की है .अरविंद सिंह ने कहा कि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बनकर बाबूलाल मरांडी ने विकास को जो गति प्रदान की राज्य आज भी इस राह पर चल रहा है, ऐसे में दोबारा इन्हें राज्य की कमान सौपना जरूरी हो जाता है, अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि तीन बार ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने का मौका जनता ने दिया ,जनता का साथ मिला। इस मुहिम को आगे बढ़ाने का पुनः संकल्प लेना है, अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि राजनीति में जनता सर्वोपरि है, लोकतंत्र में जनता की आवाज को बुलंद करने का दोबारा भाजपा का साथ मिला है भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक पहचान ईचागढ़ से ही मिली है. ईचागढ़ से उनका नाता काफी पुराना है. लोगों ने उन्हें सम्मान दिया, जिसके कारण ईचागढ़ के विकास के साथ उन्होंने कोई समझोता नहीं किया. ईचागढ़ की जनता का सेवा करने का मौका उन्हें मिलता रहेगा इसकी आशा और विश्वास सदा रहता है

आजसू- कांग्रेस छोड़ सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा ईचागढ़ समेत सरायकेला और जमशेदपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या मे आजसू- कांग्रेस पार्टी छोड़कर कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए. जमशेदपुर आजसू महानगर से समरेश सिंह ने अपने भारी समर्थकों के साथ बाबूलाल मरांडी एवं अरविंद कुमार सिंह के समक्ष पार्टी का दामन थामा इनके साथ ही आजसू पार्टी के जमशेदपुर महानगर संयोजक समरेश सिंह भी 11 मंडल अध्यक्ष समेत अपने अन्य सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए. ईचागढ़ के राज्यस्तरीय क्रिकेटर सुखदेव तंतुबाई के साथ ही कई कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा में शामिल हुए इससे पूर्व विशाल जन समूह को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी, दिवंगत पूर्व विधायक साधु चरण महतो की पत्नी सारथी महतो ने भी संबोधित किया

इस मौके पर सभी नए कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। आयोजित सम्मेलन में भाजपा सरायकेला जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव , राजेश कुमार शुक्ला, सिमडेगा प्रभारी शैलेंद्र सिंह ,राकेश सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, अनंत राम टुडू समेत सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर भाजपा के पार्टी पदाधिकारी जनसभा में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व विधायक अनंतराम टुडू, रमेश हांसदा, गणेश माहली, सारथी महतो, मधुसुदन गोराई, खुदीराम सिंह सरदार, भूषण चंद्र मुर्मू, अनिता पारित, भीम सिंह सरदार, विशाल चौधरी, मनोरंजन महतो समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे