झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा जमशेदपुर महानगर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत साकची जिला कार्यालय पहुंचे सुधांशु ओझा ने कहा- महानगर में सम्मिलित प्रयास से संगठन को बनाएंगे और सशक्त, पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान रहेगा सर्वोपरि

भाजपा जमशेदपुर महानगर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत साकची जिला कार्यालय पहुंचे सुधांशु ओझा ने कहा- महानगर में सम्मिलित प्रयास से संगठन को बनाएंगे और सशक्त, पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान रहेगा सर्वोपरि

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का शहर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष बनने के पश्चात आज पहली बार साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुधांशु ओझा का पुष्पगुच्छ, फूलमाला, अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें नवीन दायित्व की शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान पार्टी के वरीय नेताओं के साथ विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आये बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। वहीं स्वागत से अभिभूत जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाकर एवं वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, उनका सम्मान सदैव सर्वोपरि रहेगा उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए विजयी संकल्प के साथ पूरी मजबूती से जुट जाने का आह्ववान किया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर में सबके सम्मिलित प्रयास से पार्टी अपने जीत का पुराना इतिहास दोहराएगी। इससे पहले, सुधांशु ओझा ने बाबा जटाधारी शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर दिन की शुरुआत की। इसके बाद, कदमा स्थित रंकिणी माता मंदिर में मंडल अध्यक्ष एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पूजा -अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात, बारीडीह स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय जाकर पदाधिकारियों से मुलाकात की। जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष गुंजन यादव के सीतारामडेरा स्थित आवास जाकर उनसे मुलाकात की और सांगठनिक चर्चा की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने पार्टी का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। देर शाम तक विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।