झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा जमशेदपुर लोकसभा के सांसद सह प्रत्याशी विद्युत वरण महतो गंगा साहू के आवास पर जाकर उनसे मिले

जमशेदपुर- उलीडीह मंडल अंतर्गत भाजपा के दो बार मंडल अध्यक्ष एव सह पूर्व जिला महामंत्री गंगा साहू की धर्मपत्नी का विगत दिनों स्वर्गवास हो गया था अपने संसदीय कार्य में व्यस्त होने की वजह से विद्युत वरण महतो उनसे मुलाकात नहीं कर पाए थे आज भाजपा जमशेदपुर लोकसभा के सांसद सह प्रत्याशी विद्युत वरण महतो गंगा साहू के आवास पर जाकर उनसे मिले और उनका कुशल क्षेम जाना उनके साथ भाजपा नेता नीरज सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, महामंत्री राकेश सिंह लोधी, जीतू गुप्ता, मोती लाल बिरुआ , संध्या नंदी , रेनू सिन्हा एवं अन्य कई लोग पहुंचे