झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो उलीडीह मंडल की अहम बैठक उलीडीह आदर्शनगर में आयोजित हुई

भाजमो उलीडीह मंडल की अहम बैठक उलीडीह आदर्शनगर में आयोजित हुई. बैठक में भाजमो सदस्यों ने मानगो नगर निगम की विफलताओं के संबंध में चर्चा की. बढे हुए होल्डिंग टैक्स, चरमराई हुई नगर निगम की व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त किया.

जमशेदपुर- भाजमो उलीडीह मंडल की महत्वपूर्ण बैठक उलीडीह स्थित आदर्शनगर में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना ने की. बैठक में मुख्य रूप से जिला के महामंत्री सह मानगो नगर निगम समिति के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु उपस्थित हुए. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में मानगो नगर निगम की विफलताओं के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. उपस्थित नेताओ ने कहा की मानगो नगर निगम क्षेत्र की जन समस्याओं के निराकरण की दिशा में सकरात्मक पहल नहीं कर रही है जिसका नतीजा है की क्षेत्र में अवस्थित सभी बड़े नाले जाम है. बारिश में सड़कें जलमग्न हो जा रही है. नियमित साफ सफाई के अभाव में चहुंओर कुड़े और गंदगी का अंबार है, पब्लिक शौचालय की स्तिथि बद से बदतर है, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फॉगिंग अन्य कई कार्यों पर नगर निगम अनदेखी कर रही है.
भाजमो उलीडीह मंडल के पदाधिकारियों ने कहा की मानगो की जनता से भारी भरकम होल्डिंग टैक्स वसूला जा रहा है लेकिन उन्हें आवश्यक जन सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है. उलीडीह के देशबंधू लाइन, टैंक रोड, नित्यानंद कॉलोनी के बड़े नालों की सफाई नहीं होने के कारण स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को विवश है. कई महत्वपूर्ण विकास के योजनाओं को वर्तमान सरकार और नगर निगम के द्वारा लटकाया जा रहा है. नदी के तटीय इलाकों में स्थित स्लूइस गेट जाम है जिसके कारण निचले इलाकों में स्थित बस्तियों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.
बैठक में निर्णय लिया गया की आगामी दिनों में भाजमो मानगो नगर निगम समिति के बैनर तले मानगो के प्रबुद्ध जनों, महिलाओं एवं अन्य लोगों के साथ एक बड़ी बैठक कर मानगो नगर निगम की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी.
बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, गणेश शर्मा, राहुल प्रसाद,सुनीता सिंह, प्रदीप महापात्रा, मनोज गुप्ता, योगेंद्र साहू, संजीव कुमार, गणेश साहू, चंद्रदेव प्रसाद, संतोष सिन्हा, मुन्ना साव, महेश कुमार और अन्य कई लोग उपस्थित थे.