झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने आज प्रातः उलीडीह क्षेत्र के अंतर्गत राजेन्द्र नगर, कुँवर सिंह रोड तथा आदिवासी स्कूल के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जन समस्याओं का जायजा लिया

भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने आज प्रातः उलीडीह क्षेत्र के अंतर्गत राजेन्द्र नगर, कुँवर सिंह रोड तथा आदिवासी स्कूल के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जन समस्याओं का जायजा लिया.

 

जमशेदपुर – भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने आज प्रातः उलीडीह क्षेत्र के अंतर्गत राजेन्द्र नगर, कुँवर सिंह रोड और आदिवासी स्कूल के विभिन्न इलाकों का दौरा किया जिसमें मुख्य समस्याएं नाली जाम, पानी की आपूर्ति में अनियमितता, साफ सफाई, कचड़े का ढेर, फॉगिंग सहित अन्य समस्याओं को देखा. आदिवासी हाईस्कूल उलीडीह में शौचालय बद्तर स्तिथि में पाई गई. भ्रमण के दौरान स्थानीय जनता से भी मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं व्यवस्था में सुधार संबंधित उनके सुझाव प्राप्त किए. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से समिति के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, भाजमो नेता प्रवीण सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, उलीडीह मंडल महामंत्री गणेश शर्मा, अभिजीत सेनापति राहुल प्रसाद, योगेंद्र साहू, रविंद्र सिंह, अशोक सिंह, संजीव सिंह, बबलू गुप्ता, हरभजन सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.