झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय सेक्टर-2  धुर्वा  रांची के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 प्रतियोगिता के तहत मलखंब प्रतियोगिता को सफल संचालन के लिए तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है

बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय सेक्टर-2  धुर्वा  रांची के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 प्रतियोगिता के तहत मलखंब प्रतियोगिता को सफल संचालन के लिए तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है

रांची – बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय सेक्टर -2  धुर्वा  रांची के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा को खेलो इंडिया यूथ गेम्स मध्यप्रदेश 2023 के तहत मलखंब प्रतियोगिता को सफल संचालन हेतु झारखंड से एकमात्र तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। मलखंब प्रतियोगिता मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन शहर में दिनांक 6 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित की जाएगी , श्री झा को 4 फरवरी को रिपोर्ट करना है। श्री झा झारखंड के पहले तकनीकी अधिकारी हैं जिन्हें लगातार दो बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं नेशनल गेम्स गुजरात के लिए चयन किया गया। श्री झा 2 फरवरी को रांची से उज्जैन, मध्यप्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे श्री झा झारखंड में मलखंब खेल के संस्थापक एवं वर्तमान में झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव के रूप में दायित्व निर्वाह कर रहे हैं। श्री झा झारखंड में लगातार प्रयासरत हैं कि पूरे राज्य में मलखंब खेल को सभी जिलों में आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
श्री झा को खेलों इंडिया यूथ गेम्स में मलखंब प्रतियोगिता को सफल संचालन के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किए जाने पर बंगीय सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष सुकृत भट्टाचार्य, महासचिव विकास कुमार राय, विधालय सचिव सजल बनर्जी, कल्याण सचिव मोनी पोद्दार, विधालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजू रानी डे, जगदीश सिंह जग्गू,आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, अखिलेश्वर उपाध्याय, चन्द्र कान्त लाल एवं कई गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है