झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

असलम बद्र की पुस्तक शौक हर रंग का विमोचन

असलम बद्र की पुस्तक शौक हर रंग का विमोचन

जमशेदपुर: साकची करीम सिटी कालेज प्रेक्षागृह में शहर के मशहूर शायर असलम बद्र की किताब, काव्य रचना, शौक़ हर रंग का विमोचन उनके ही परिवार के नन्हें बच्चों ने किया. यह उनकी सातवीं पुस्तक है. इस मौके पर ग्रांड मुशायरे का आयोजन  काविश संस्था के सौजन्य से किया गया था. इस रूहानी मुशायरे की अध्यक्षता अर्का जैन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सफदर रजी ने किया. मुख्य अतिथि मंसूर अली और विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग सचिव मौलाना अंसार खान मौजूद थे.
केंद्र सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस पर देश की पहली महिला और शहर की ख्याति प्राप्त युवा कवयित्री अंकिता सिन्हा ने अपनी दमदार प्रस्तुति दी. सभी दर्शकों और शायरों ने प्रस्तुति को सराहा. अंकिता सिन्हा ने अपनी गजल की शुरुआत की.
“हम सब से अलग, सब से जुदा ढूंढ रहे हैं। इक उम्र से जीने की अदा ढूंढ रहे हैं।। इस शहरे सितमगर में वफाएं नहीं मिलती।

भोले हैं बहुत, आप भी क्या ढूंढ़ रहे हैं।। सब जानते हैं सब का खुदा एक है, लेकिन पर लोग यहां अपना खुदा ढूंढ रहे हैं।।

जिस शख्स को इक उम्र यहां खोजते गुजरी।

उस शख्स को हम अपने सिवा ढूंढ रहे हैं।। मिलता ही नहीं अंकिता जख्मों के सिवा कुछ।

क़ातिल के नगर, दुख की दवा ढूंढ रहे हैं।।
इस मौके पर अन्य शायर एवं कवियों में अनवर कमाल, बहरीन, गल्फ़, दिलशाद नज़्मी,रांची, ज़फर इक़बाल रहमानी, संजय सोलोमन, इक़बाल, असलम, सऊदी अरब, मुश्ताक़ अहज़न, गौहर अज़ीज़, अरशद मोहसिनी, संचालक,सऊदी अरब, महताब अनवर, बदरे आलम खलिश, अफ़सर काज़मी, अहमद बदर, सैयद अहमद शमीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी.