झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अशोक सागर उर्फ़ बैजू मुखी पंचतत्व में विलीन तिलक पुस्तकालय और ठक्कर बापा क्लब में दी गयी श्रद्धांजलि

अशोक सागर उर्फ़ बैजू मुखी पंचतत्व में विलीन तिलक पुस्तकालय और ठक्कर बापा क्लब में दी गयी श्रद्धांजलि

*जिला कांग्रेस कार्यालय का झंडा स्वर्गीय मुखी के सम्मान में तीन दिनों तक झुका रहेगा*

 

जमशेदपुर-कांग्रेसी नेता बैजू मुखी बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गये बिष्टुपुर पार्वती घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया बेटी पुनम सागर और भतीजा धीरेन सागर ने मुखाग्नि दी इससे पूर्व दिन के बारह बजे उनका पार्थिव शरीर ब्रहमा नंद अस्पताल से बिष्टुपुर स्थित टी.आर.टाईप बिष्टुपुर आवास लाया गया यहां से कांग्रेस पार्टी कार्यालय तिलक पुस्तकालय ले जाया गया जिला अध्यक्ष विजय खां और जिला कमिटी के लोगों ने झंडा ओढ़ाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया इस मौके पर जुगसलाई विधानसभा सदस्य मंगल कालिंदी, कांग्रेसी नेता आनंद बिहारी दुबे, अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद,शौलेन्द सिंह चंदेल, कोल्हान प्रमंडल प्रवक्ता जम्मी भास्कर, राकेश तिवारी, संजय यादव, रवीन्द्र कुमार झा उर्फ़ नटू झा,राज किशोर यादव, आनंदमय पात्रो, ज्योति मिश्रा, समरेंद्र तिवारी, सुरेश धारी,के के शुक्ला,रियाजुद्दीन खान,संजय सिंह आजाद,दुलाल भुइंया, सुरेश मुखी,हरि मुखी, शंभू मुखी डांगुरी आदि अन्य कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी यहां से शव धातकीडीह टक्कर बापा क्लब लाया गया यहां मुखी समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि दी इसके बाद शव यात्रा बिष्टुपुर पार्वती घाट पहुंची जहां अंतिम संस्कार किया गया
*झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल प्रवक्ता एवं सदस्यता अभियान बोकारो जिला के प्रभारी राकेश तिवारी ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैजू मुखी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि देने के बाद बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव मंत्री एवं विधायक दल के नेता आलमगीर आलम स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे श्रीलाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू समेत प्रदेश स्तर के कई नेताओं ने बैजू मुखी के निधन पर अपने शोक संवेदनाएं प्रेषित कर उनके परिवारजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है श्री तिवारी ने बताया कि जीवन पर्यंत बैजू मुखी चौबीस कैरेट पीयोर कांग्रेस के सिपाही के रूप में कार्य करते रहें उनके निधन से पूरे कोल्हान में कांग्रेस जन शोक संतप्त है और सभी ने उनके परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है*