झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अंतर्राष्ट्रीय संगठन भारतीय जन महासभा ने अपना तीसरा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ ऑनलाइन मनाया

आज अंतर्राष्ट्रीय संगठन भारतीय जन महासभा ने अपना तीसरा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ ऑनलाइन मनाया
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के कोने-कोने से लोगों को सम्मानित किया गया। जिनमें सतना की उमेश असरानी, बाराबंकी की नविका अग्रवाल, कोलकाता की मेघाश्री मुखोपाध्याय, रांची के दीपेश निराला, चौमू राजस्थान की तारा विजयवर्गीय, रतलाम के शिवांश रायकवार, अर्जुन कपूर एवं पूनम ढलवानी के नाम सम्मिलित है।
अंतर्राष्ट्रीय कार्य समिति की नई सूची भी जारी की गयी। जिसमें संरक्षक गंगा दीन जांगिड़ (नई दिल्ली) एवं डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी (जमशेदपुर), अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार (जमशेदपुर), उपाध्यक्ष दीप शेखर सिंहल (नई दिल्ली), महासचिव ए. के. जिंदल (नोएडा), सचिव सुखेन मुखोपाध्याय (कोलकाता) एवं पूनम ढलवानी (रतलाम), कोषाध्यक्ष अशोक गोइन्का (करौली), विशेष सलाहकार प्रकाश मेहता (जमशेदपुर), एवं कार्य समिति सदस्य के रूप में *सिंगापुर* से बिदेह नंदिनी चौधरी, कोलकाता से शालिनी सोंथालिया, मेरठ से लक्ष्मी गुंसाईं, जींद से पवन सिंगला, जयपुर से ओमप्रकाश अग्रवाल एवं मोतीलाल शर्मा, दिल्ली से अर्चना वर्मा, कोरापुट उड़ीसा से भुवनेश्वर मिश्रा, बालेश्वर उड़ीसा से मनीष नंदा, रतलाम से नरेंद्र पुरोहित, सतना से उमेश असरानी, जमशेदपुर से सुरेश चंद्र झा, सतीश चंद्र बर्णवाल, सतीश गुप्ता, अर्चना बरनवाल, भुवनेश्वरी मिश्रा एवं पिंकी देवी, रांची से दीपेश निराला, विजय केडिया एवं सुजीत कुमार, बोकारो से सदानंद बरनवाल को लिया गया है।
ऑनलाइन मीटिंग की अध्यक्षता एवं संचालन संस्था के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मधु परिहार ने किया।
मीटिंग में श्री पोद्दार के अलावे करौली राजस्थान से अशोक गोइन्का, दिल्ली से अर्चना वर्मा, जमशेदपुर से इंद्र देव प्रसाद, प्रकाश मेहता, पिंकी देवी, अर्चना बरनवाल, भुवनेश्वरी देवी, आरती श्रीवास्तव, सतीश चंद्र बरनवाल, *सिंगापुर* से बिदेह नंदिनी चौधरी, कोलकाता से शालिनी सोंथालिया, सुखेन मुखोपाध्याय, जयपुर से मोतीलाल शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, रांची से विजय केडिया, दीपेश निराला, सुजीत कुमार, दरभंगा से कुमार अनुराग, रतलाम से नरेंद्र पुरोहित, पूनम ढलवानी, मधु परिहार, ममता मीणा, योगेंद्र चौहान, समरथ वाघेला, उज्जैन से नागेश्वर हाड़ा एवं अन्य उपस्थित थे।