झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मेयर, वीसी, निदेशक समेत कई वर्ग की महिलाएं सम्मानित, सांसद ने कहा- देश की बेटियों पर गर्व

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मेयर, वीसी, निदेशक समेत कई वर्ग की महिलाएं सम्मानित, सांसद ने कहा- देश की बेटियों पर गर्व

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ शामिल हुए. उन्होंने कहा कि 365 दिन महिलाओं का है. महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं.

रांचीः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी समेत राज्य के विभिन्न जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए. इसी कड़ी में रांची में पारंगती पारितोषिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में रांची के सांसद संजय सेठ शामिल हुए.
महिलाओं के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पूरे देश के साथ-साथ राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. रांची में भी जगह-जगह महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में परंगति पारितोषिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रांची के सांसद संजय सेठ, रांची विश्वविद्यालय की कुलपति कामिनी कुमार, रांची की मेयर आशा लकड़ा समेत विभिन्न विभागों और कई क्षेत्रों की आइकॉन महिलाएं शामिल हुई.
इस मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि आज का ही दिन सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं है. बल्कि एक वर्ष में 365 दिन महिलाओं के लिए ही है. महिलाओं के बिना इस जीवन की कल्पना भी नहीं है. वहीं इस कार्यक्रम के दौरान सम्मानित हुई रांची की मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि आज महिलाएं सशक्त हैं. हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही हैं. किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं. पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं. घर संभालना हो समाज संभालना हो या फिर देश को ही संभालना. आज महिलाएं वह हर चीज कर रही है जिसमें इस पुरुष प्रधान देश में पुरुषों की भागीदारी रहती है. महिलाओं को हक और अधिकार भी मिल रहा है. आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं