झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अंग्रेज और गोडसे के नीति पर चल रही है केन्द्र सरकार, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो को बुलंद कर रही है कांग्रेस-राजेश ठाकुर

अंग्रेज और गोडसे के नीति पर चल रही है केन्द्र सरकार, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो को बुलंद कर रही है कांग्रेस-राजेश ठाकुर

 

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आहवान पर भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, संयोजक पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश महासचिव अजय सिंह, सरायकेला खरसावां जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार और सिंहभूम पूर्वी जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे के साथ आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र का किया भ्रमण

सरायकेला खरसावां- आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में आज आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के आदित्यपुर पहुंचने पर रोड़ नंबर 32 से कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जिसके बाद यात्रा प्रारंभ की गई

आदित्यपुर स्थित जागृति मैदान से भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत की जो इमली चौक आदित्यपुर में बने मंच के सामने तक पहुंचा पदयात्रा की शुरुआत रोड़ नंबर 32 से आदित्यपुर दो स्थित अंबेडकर चौक होते हुए आदित्यपुर के इमली चौक पहुंची जहां सभा का आयोजन किया गया इस मौके पर वहां उक्त रैली में भाग लेने पहुंचे सुबोध कांत सहाय, राजेश ठाकुर,अजय सिंह को सम्मानित किया गया प्रदेश महासचिव अजय सिंह, रविन्द्र कुमार झा उर्फ नट्टू झा, सचिव सुरेश धारी, सरायकेला खरसावां कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार, बेबी सिंह, छोटे राय किस्कू, महेंद्र मिश्रा, सिंहभूम पूर्वी जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे आदि अन्य कई लोग शामिल हुए कांग्रेस नेताओं ने पदयात्रा कर डा भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और देश को एक सूत्र में जोड़ने का आहवान किया पदयात्रा में सरायकेला खरसावां जिला के कांग्रेसी के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला के कांग्रेसी भी शामिल हुए उक्त पद यात्रा नगर अध्यक्ष रानी कलुंडिया प्रखंड अध्यक्ष होपना हेंब्रम के संयुक्त भागीदारी से किया गया

सरायकेला खरसावां जिले में भारत जोड़ो यात्रा का समापन आज आदित्यपुर इमली चौक स्थित बिरसा मुंडा,बाबा तिलका मांझी चौक पर आम सभा के साथ हुआ इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और सुबोध कांत सहाय सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आदित्यपुर क्षेत्र में पदयात्रा कर भारत जोड़ो आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किया

सभा स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम राहुल गांधी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने आये हैं आज धर्म के नाम पर नफरत, महंगाई, बेरोजगारी से टूट रही देश को कांग्रेस जोड़ने निकली है उन्होंने केन्द्र सरकार पर तीखी प्रहार करते हुए कहा कि आज मौजूदा केन्द्र सरकार गांधी के हत्यारे गोडसे और अंग्रेजों के नीति को अपना रही है नफरत विद्बेष फैलाकर देश के नागरिकों को भड़काने का काम कर रही है भारत जोड़ो यात्रा केन्द्र सरकार के इसी नफरत की राजनीति पर कड़ा प्रहार है उन्होंने कहा कि जिला के साथ प्रखंड और पंचायतों में भी यह यात्रा निकलेगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक सुबोध कांत सहाय ने नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का नारा बुलंद करने का आहवान किया उन्होंने कहा कि देश की अस्मिता और संविधान ख़तरे में है इसे बचाने के लिए यह पदयात्रा निकाली गई है श्री सहाय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व आज भी अंग्रेजों एवं गोडसे की नीतियों से प्रभावित होकर चल रहे हैं और देश को भी खंडित करने का कार्य कर रहे हैं !देश के चल अचल संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रख कर के देश के नौजवान किसान एवं छोटे व्यापारियों का भविष्य अंधकार मय बनाने का प्रयास कर रहे हैं

कार्यक्रम से एक दिन पूर्व महिला कांग्रेस नेत्री द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के पोस्टर पर कालिख पोते जाने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि फिलहाल मुझे इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के इच्छा पूर्ति पूरा नहीं होने पर ऐसे मामले सामने आते हैं यदि ऐसा कोई मामला है तो उसे जिला स्तर पर पार्टी देखेगी

इस मौके पर बबुआ मिश्र के नेतृत्व में दर्जनों लोगों को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पार्टी में शामिल कराया इस मौके पर प्रदेश महासचिव अजय सिंह, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष बिशु हेंब्रम, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे, और पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष चन्द्र शेखर दास, सुरेश धारी,देबू चटर्जी, रामाश्रय प्रसाद, गंभीर प्रसाद सिंह, बेबी सिंह, रवीन्द्र मंडल, जोहार माहली, अनामिका सरकार ,गौरी शंकर, शैलेश पाण्डेय, शंकर शर्मा सहित बहुत सारे नेताओं ने शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विशू हेम्ब्रम एवं कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी गण एवं शहरवासी उपस्थित थे धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष रानी कालुंडिया ने किया