झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बागबेड़ा नगर इकाई द्वारा राधे श्याम उत्सव भवन में बीवी नगर इकाई पुनर्गठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया

जमशेदपुर- आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बागबेड़ा नगर इकाई द्वारा राधे श्याम उत्सव भवन में बीवी नगर इकाई पुनर्गठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर सह मंत्री प्रीती डांगर ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कविता परमार , विशिष्ठ अतिथि डॉ. रंजय राय , कोल्हान विभाग संगठन मंत्री प्रताप सिंह एवं महानगर मंत्री यश अग्रहरि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.कविता परमार ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में देश में युवाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है और विद्यार्थी परिषद देश में एक संस्कारित युवाओं के समूह को तैयार कर वे इस समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सके इसके लिए तैयार कर रहा है। ज्ञान , शील , एकता के मूलमंत्र के साथ अभाविप बागबेड़ा इकाई भी छात्रों को सफल नेतृत्व प्रदान करे ऐसी शुभकामना है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. रंजय राय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शुरू से ही पढ़ने लिखने वाले विद्यार्थियों का छात्र संगठन रहा है येही कारण है की अभाविप का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए कार्य करता है और “कश्मीर से कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी के लिए” जूटा रहता है।
कोल्हान विभाग संगठन मंत्री प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को अभाविप के कार्यपद्धति के बारे में बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिसकी स्थापना 1949 में हुई थी आज यह संगठन एक वट वृक्ष बन चुका है। देश के सभी शैक्षणिक परिसरों में आज यह संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।
इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें नगर अध्यक्ष उपेंद्र कुमार पांडे, नगर मंत्री अनिकेत प्रसाद, नगर सह मंत्री राहुल कसेरा, स्नेहा कुमारी, उत्सव अग्रवाल, सौरभ कुमार सिंह , जयप्रकाश पाठक ,नगर सोशल मीडिया प्रमुख अंशु शर्मा, नगर कोष प्रमुख रविरंजन नगर, एसएफएस प्रमुख निखिल राम, नगर एसएफडी प्रमुख रिशु साहू, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक नेहा तिवारी,नगर +2 प्रमुख निखिल कुमार, नगर खेलकूद प्रमुख निरंजन कुमार,नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सनी कुमार, रंजीत महतो सुमित कुमार, सुधांशु कुमार को जिम्मेवारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर संगठन मंत्री रोहित देव , प्रांत इंडीजीनस सह संयोजक योगेश्वर यादव , महानगर इंडीजीनस संयोजक नेहा झा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।