झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक

 

देवघर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शहर के एक निजी होटल के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित होकर समाज के लोगों के मनोबल को बढ़ाया। इस मौके पर प्रदेश के सभी जिले से संस्था के अध्यक्ष सचिव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन देवघर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवघर जिला अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में किया गया था जिसमें सचिव अमर कुमार सिन्हा, ट्रेजर अमरेंद्र कुमार सिन्हा आदि महती भूमिका में रहें। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए देवघर की सबसे पुरानी कायस्थ सभा के महामंत्री  विनायक सिन्हा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव ने कहा कि आज बाबा बैधनाथ के आंगन में प्रदेश कार्यकारणी की बैठक हो रही है हमलोग अपने समाज के साथ साथ सर्वसमाज के कल्याण की बाबा से कामना की है। आज के बैठक का मुख्य मुद्दा राजनीतिक पृष्ठ भूमि में हमारी भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जाए राजनीति में जितनी संख्या आधारित बल की जरूरत है, तो वहीं उससे ज्यादा बुद्धि भी जरूरी है, ज्ञान भी जरूरी है, जो हमारे समाज की मुख्य पूंजी है। इसलिए हमें हमारा अधिकार मिलना चाहिए। इस दौरान मौके पर सुबोध श्रीवास्तव,पंकज सिन्हा, मनोरंजन सिन्हा, विनायक सिन्हा, अमरेंद्र सिन्हा, पुनीत सिन्हा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।