झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आंदोलन का दूसरा नाम आजसू है पोटका प्रखंड अबुआ आवास मे हो रहीं बड़ी गड़बड़ी- कन्हैया सिंह

आंदोलन का दूसरा नाम आजसू है पोटका प्रखंड अबुआ आवास मे हो रहीं बड़ी गड़बड़ी- कन्हैया सिंह

जमशेदपुर- केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर प्रखंड प्रभारियों द्वारा ग्राम समिति ( पिलर मेंबर) बनाने को लेकर पोटका प्रखंड में प्रभारी डोमन टुडू  एवं पोटका प्रखंड समिति की बैठक हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति कराने हेतु प्रत्येक गांव में चूल्हा प्रमुख का गठन किया जा रहा है हर दस घर पर एक चूल्हा प्रमुख होंगे चूल्हा प्रमुख का गठन कर 13 मार्च तक जिला समिति को सूची सौंपना है।
प्रभारी डोमन टुडू ने कहा कि पोटका प्रखंड में आजसू पार्टी एक मजबूत पार्टी के रूप में कार्य कर रही है जिसके तहत 14 मार्च को पोटका प्रखंड के रसुन चौपा गांव में कई दलों के नेता आजसू पार्टी की सदस्यता लेंगे।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोप एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड उपाध्यक्ष ठाकुर हांसदा ने किया
बैठक में मुख्य रूप से दुगु महाली, सत्यनाथ भूमिज ,जैकी महाली , सुकू हांसदा, ललिन बारीक, घसी राम मार्डी, अमन हांसदा, सनत सरदार, सोहन सरदार, बाबूराम मुर्मू, राजु कर्मकार सहित कई नेता उपस्थित थे