झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2022-23 प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बहरागोड़ा स्टेडियम बहरागोड़ा में किया गया

आज बहरागोड़ा प्रखंड अन्तर्गत मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2022-23 प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बहरागोड़ा स्टेडियम बहरागोड़ा में किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु एवं अंचल अधिकारी जितराय मुर्मू के द्वारा किक मारकर खेल का शुभारंभ किया गया। जिसमें पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जो टीम बिजय हुए हैं उस टीम को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किए गए हैं जिसमें कुल 26 पंचायत के 26 टीम के द्वारा प्रतियोगिता में शामिल किया गया। साथ ही सभी पंचायतों में मनरेगा के समस्या हेतु पंचायत स्तर पर कैम्प किया गया जिसका निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु के द्वारा किया गया। जिसमें मनरेगा के तहत मजदुरों का जॉब कार्ड उपलब्ध कराना साथ ही जॉब कार्ड का सत्यापन करना, जॉब कार्डधारी लाभुकों का आधार संख्या जोड़ना, मजदुरों को निकटतम स्थल पर मनरेगा से कार्य देना। मनरेगा के योजनाओं का दिसम्बर तक भौतिक रूप से पूर्ण कराना। मनरेगा अन्तर्गत पोटो हो खेल विकास योजना अन्तर्गत योजनाओं को पूर्ण कराते हुए वास्तविक फोटो उपलब्ध कराना, मनरेगा मजदुरों को अधिक से अधिक कार्य उपलब्ध कराना तथा प्रत्येक पंचायत में मनरेगा से पांच योजना संचालित कराना आदि। साथ ही आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेनलेस सेन्टर का निरीक्षण किया गया।
*=============================*