झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शहर के जाने-माने एवं प्रखर समाजसेवी अंजना सिंह अपने अन्य 12 सक्रिय महिलाओं के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

जमशेदपुर- आज आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शहर के जाने-माने एवं प्रखर समाजसेवी अंजना सिंह अपने अन्य 12 सक्रिय महिलाओं के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार,प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी एवं प्रदेश नेता संजय होरो मौजूद थे
यह मन को आनंदित करने वाला सफल आयोजन केबुल टाउन मैदान में आयोजित की गई थी
इस तरह के परिणामों से आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता और महानगर टीम की कर्तव्यनिष्ठा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है आम आदमी पार्टी के तमाम सदस्यों एवं पदाधिकारियों की ओर से आप सभी नव-सम्मिलित सदस्यों का आम आदमी पार्टी परिवार में हार्दिक हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, जिला सहसचिव शंकर ठाकुर, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, महानगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महानगर कला एवं संस्कृति मंच अध्यक्ष राजू परमोड परमेश्वर, महानगर महिला उपाध्यक्ष ममता द्विवेदी, विधानसभा महिला उपाध्यक्ष रानी देवी, महानगर सहसचिव पृथ्वी सिंह, विधानसभा सचिव मणि यादव, महानगर सहसचिव मनीष सिंह, महानगर सहसचिव देवेंद्र बनर्जी, विधानसभा सहसचिव दुबे , वरिष्ठ नेता वशिष्ठ भगत, विधानसभा सह सचिव प्रतिमा सिंह, कर्मठ कार्यकर्ता राजकुमार, विकास सिंह और भी कई अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे