झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आजादी के अमृत महोत्सव पर जिले में डालसा का 100 दिनों का सघन जागरूकता अभियान शुरू, प्रभात फेरी निकालकर कानून एवं सरकार की योजनाओं की लोगों को दी जानकारी

आजादी के अमृत महोत्सव पर जिले में डालसा का 100 दिनों का सघन जागरूकता अभियान शुरू, प्रभात फेरी निकालकर कानून एवं सरकार की योजनाओं की लोगों को दी जानकारी

जमशेदपुर । नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिविल कोर्ट जमशेदपुर की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को खासकर महिला, बच्चे और दिव्यांगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया. विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 17 सितंबर से 25 दिसंबर 2023 तक चार फेज में लगातार सौ दिनों तक जिले में सघन जागरूकता और आउटरीच अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान में डालसा के लीगल कॉन्सिल मेंबर, पीएलवी और अन्य न्यायकर्मी भी शामिल हो रहे हैं.
इसकी जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नीतीश निलेश सांगा ने बताया कि सौ दिनों तक चलाए जाने वाले इस जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा. निश्चित तिथि और समय पर प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसके साथ ही लोगों को विधिक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी.इससे पहले इस अभियान का शुभारंभ मंगलवार को प्रभातफेरी निकालकर की गई. जो डालसा परिसर से प्रारंभ होकर एमजीएम हॉस्पिटल गोल चक्कर साकची जेल चौक भुइयांडीह होते हुए पुनः कोर्ट परिसर पहुंची। इस दौरान मार्ग में लोगों को जागरूक किया गया.
जागरूकता और आउटरीच अभियान को सफल बनाने के लिए निकाली गई प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, पीएलवी और न्याय कर्मी शामिल हुए. जिसमें कार्यालय कर्मी संजय कुमार, रवि मुर्मू, मनोज कुमार तिवारी, पीएलवी संजीत दास , जयंतो नदी, शिव शंकर महतो, निताई चंद्र गोराई, जोबा रानी बास्के, नंदा रजक, माधवी कुमारी समेत अन्य शामिल हुए। प्रभात फेरी के बाद जमशेदपुर प्रखंड के करनडीह एवं समीपवर्ती गांव में डोर टू डोर अभियान भी चलाया गया। इसमें पीएलवी प्रकाश मिश्रा, संजय कुमार तिवारी सुनील पांडे समेत अन्य के द्वारा लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।