झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आदित्यपुर कांग्रेस सरायकेला खरसावां की महत्वपूर्ण विस्तारित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस पार्टी को सिंहभूम और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव हर हाल में लड़ना चाहिए

सरायकेला खरसावां-  आदित्यपुर कांग्रेस सरायकेला खरसावां की महत्वपूर्ण विस्तारित बैठक आज आदित्यपुर स्थित बोधी कांप्लेक्स में कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.
बैठक में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस पार्टी को सिंहभूम व जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव हर हाल में लड़ना चाहिए
कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि सिंहभूम सीट पार्टी का पारम्परिक तथा सिटिंग सीट है. हमारे पास कई मजबूत दावेदार पहले से ही हैं पार्टी जिसे टिकट देगी कार्यकर्ता उसे जिताकर लोकसभा भेजेंगी.
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं की भावना से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं प्रभारी गुलाम अहमद मीर  को पहले भी अवगत करा चुके हैं आगे भी प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे.
कार्यक्रम में तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव.. सिंहभूम एवं जमशेदपुर लोकसभा चुनाव पार्टी को हर हाल में लड़ना चाहिए पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी संगठन उसे जिताकर लोकसभा भेजने का कार्य करेगी.
प्रदेश एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का निर्णय सहर्ष स्वीकार किया जाएगा.
कार्यक्रम में मोर्चा प्रकोष्ठ के निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अनुशंसा किया जाएगा.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह विधानसभा प्रभारी अम्बर राय चौधरी खरसावां प्रभारी राकेश तिवारी प्रदेश सचिव सुरेश धारी कार्य समिति सदस्य उपेन्द्र शर्मा पूर्व प्रत्याशी के पी सोरेन पूर्व सांसद बगुन सुम्बरई के पुत्र हिटलर सुम्बरई प्रमोद सिंह जमील अशरफ बब्बन नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल यादव गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी खरसावां प्रखंड अध्यक्ष कोंडो कुम्हार शंकर लोबदा कूचाई अध्यक्ष फागू मुंडा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बिभिसं महतो बीपत तारिणी महतो कर्मु सरदार जिला महासचिव सुनील सिंह सिद्धेश्वर उपाध्याय दिवाकर झा ऋषि मिश्रा समरेंद्र तिवारी कपाली नगर कांग्रेस कार्य अध्यक्ष इनामुल हक जिला महासचिव नौशाद रमाशंकर पाण्डेय महिला कांग्रेस अध्यक्ष वैजयंती वारी प्रमेन्द्र मिश्रा अनिमा सिंह लोहा सिंह खिरोड़ सरदार रमेश ठाकुर सेवा दल गौरी शंकर राय मुन्ना सिंह कुणाल रॉय संदीप गोप शंकर दयाल मिश्रा बाला तिवारी गोपाल सिंह राजपूत दारा सिंह धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय रानी कलूंडिया बबीता सिन्हा संजीव सिन्हा विनय झा विजय झा
जगदीश नारायण चोबे सरायकेला से रूई दास तुकुन भंज मोहम्मद फारूक शेख अब्दुल्ला अरुण पांडेय सोनू यादव पंकज कुमार टीएन दुबे रमेश बालमुचू नंदन खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता एवम् संचालन जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने किया धन्यवाद ज्ञापन नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल यादव ने किया. राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.