झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आदित्यपुर दो रोड नंबर 7 के मैदान में महागठबंधन के साथियों के साथ कोंग्रेस नेता समरेंद्र नाथ तिवारी और प्रदेश सचिव सुरेश धारी के पहल पर “चाय पर चर्चा “कार्यक्रम हुई

सरायकेला खरसावां- आज  आदित्यपुर दो रोड नंबर 7 के मैदान में महागठबंधन के साथियों के साथ कोंग्रेस नेता समरेंद्र नाथ तिवारी और प्रदेश सचिव सुरेश धारी के पहल पर “चाय पर चर्चा “कार्यक्रम हुई जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों मतदान के प्रतिशत में काफी गिरावट देखी गई उसी को देखते हुए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चाय पर चर्चा कार्यक्रम में महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे जिन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की और इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
वर्तमान सरकार द्वारा गैर भाजपा सरकारों को बेवजह परेशान करना और उनके बैंक खातों को फ्रिज करने की घटना को तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी करार दिया गया
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार, शिवदयाल शर्मा, उपेंद्र शर्मा, राजद के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, आप पार्टी के नेता अरविंद कुमार और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष देबू चटर्जी ,लोहा सिंह ,प्रमोद सिंह ,वैजयंती बारी सरायकेला से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी काली पदो सोरेन, ,राहुल यादव ,रमन कुमार, रिजवान खान , खिरोद सरदार, प्रमोद सिंह बबलू पूर्ति,राजू लोहार ,श्रीराम ठाकुर ,सुनील सिंह ,रमेश यादव, झरना मानना ,संगीता प्रधान, मिसर बांसरिया,अनिमा देवी,
प्रभात कुमार छोटू,मुन्ना सिंह,आलोक कुमार,अनिल पांडे, रीना सिंह ,मेरी मुखी आदि लोग उपस्थित थे।। कार्यक्रम का संचालन समरेंद्र तिवारी ने किया बैठक के उपरांत अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रमाशंकर पांडे ने किया।।