झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार को गत बुधवार को बांग्लादेश के नंबर +880 1857 936745 से वाटसफ मैसेज कर डराने का काम किया गया

भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार को गत बुधवार को बांग्लादेश के नंबर +880 1857 936745 से वाटसफ मैसेज कर डराने का काम किया गया है। श्री पोद्दार ने बताया कि इस बारे में मानगो थाना को शिकायत पत्र दिया है। लेकिन उनका कहना था कि यह मामला साइबर क्राइम ब्रांच का है। जब साइबर क्राइम ब्रांच गए तो उन्होंने स्थानीय थाना जाने को कहा। तब श्री पोद्दार एवं  संदीप कुमार एसएसपी कार्यालय पहुंचे।

श्री पोद्दार ने एसएसपी कार्यालय की गोपनीय शाखा में रीडर  को बताया कि पुलिस विभाग में यह कैसा कार्य हो रहा है कि 72 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को इस भीषण गर्मी में एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय दौड़ाया जा रहा है। तब यह पत्र उन्हें दिया जा सका।
श्री पोद्दार ने बताया कि भारतीय जन महासभा के सदस्य  संदीप कुमार, मानगो जमशेदपुर से मिली जानकारी के अनुसार उनके फोन नंबर 8877031920 पर विगत कुछ दिनों से कई देशों के कई नंबरों से फोन पर डराने का प्रयास किया जा रहा है।
जिसमें 28-04-23 को नेपाल के +977 982-6306655 एवं
+977 974-6237244, बांग्लादेश के +880 1763-582765, 30-04-23 को वियतनाम के +84 56 580 6491 और 02-05-23 को फिर उसी नम्बर से, 08-05-23 को इंडोनेशिया के +62 838-9348-1354, 11-05-23 को बांग्लादेश के +880 1314-079041 और 12-05-23 को इंडोनेशिया के +62 822-6266-2746 नंबरों से फोन करके डराने का प्रयास किया गया है।
इस पर श्री पोद्दार ने कहा है कि भारतीय जन महासभा के द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों से इन लोगों को तकलीफ हो रही है। यह लोग भारत को तोड़ने की साजिश रचने वाले लोग हैं और इनके तार अनेक देशों तक फैले हुए हैं। इन सब पर कठोर कार्रवाई किए जाने की नितांत आवश्यकता है।
भारतीय जन महासभा ने इस प्रकार की ओछी मानसिकता वाली कार्रवाई की कठोर शब्दों में निंदा की है।