सरायकेला खरसावां – मुख्यमंत्री के संभावित जिला भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण
सरायकेला खरसावां – आगामी दिनांक 30 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा अंतर्गत संभावित जिला भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश एवं सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संभावित कार्यालय स्थल, विभिन्न कार्यालय, संभावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। निरिक्षण क्रम में सर्वप्रथम कुमार विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, सरायकेला निरीक्षण क्रम में विद्यालय परिसर, कक्षा रूम, कंप्यूटर लैब, बायोलॉजी लैब, पार्किंग स्टैंड, किचन शौचालय इत्यादि का निरीक्षण कर विद्यालय परिसर का साफ सफाई सुनिश्चित करने समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री के संभावित जनसभा कार्यक्रम हेतु भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल एवं चलंत शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात परिचालन इत्यादि के संबंध में बिंदुवार चर्चा करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने दुर्गा मंदिर, थाना रोड, जाहिराथान, गाजियाबराज, गम्हरिया, आदित्यपुर अंतर्गत विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात परिचालन इत्यादि को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस मौक़े पर उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक अभियान पुरुषोत्तम कुमार, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पुलिस उपा अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला हरविंदर सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्णा कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला शिक्षा अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला, अंचलाधिकारी सरायकेला, विधायक प्रतिनिधि सरायकेला विधानसभा सनद आचार्या, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता आर. इ. ओ. तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी ंंंंऔर अन्य कई लोग उपस्थित थे *=========================*
सम्बंधित समाचार
लाख टके का सवाल, झारखंड की भागीदारी रहेगी या नहीं झारखंड का प्रतिनिधित्व काटने पर अड़ा बिहार सिख प्रतिनिधि बोर्ड
मणिपुर हिंसा रोकने को राष्ट्रपति से गुहार _युनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस ने सात सूत्री मांग पत्र भेजा
रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एवं खालसा क्लब के ट्रस्टी सरदार हरमिंदर सिंह मिंदी को पत्नी शोक हुआ