झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने मानगो शंकोसाई रोड नम्बर एक में भ्रमण कर संपर्क समस्या, समाधान अभियान चलाया.

भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने मानगो शंकोसाई रोड नम्बर एक में भ्रमण कर संपर्क समस्या, समाधान अभियान चलाया

 

जमशेदपुर – भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में मानगो शंकोसाई रोड नम्बर एक का भ्रमण कर संपर्क, समस्या, समाधान अभियान चलाया. इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित हुए. भ्रमण के दौरान क्षेत्र की बजबजाती नालियों, कूड़े और गंदगी के अंबार, पानी की फटी हुई पाइपलाइन, खराब स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्याओं को देखा साथ ही शर्मा लाइन में बिजली के तार बाँस के पोल पर झुलते नजर आए. स्थानीय लोगों ने समिति को बताया की मानगो नगर निगम की सुविधाओं से क्षेत्र वंचित है जिससे यहाँ की समस्याएँ अधिक है. प्रतिनिधिमंडल ने जनता को आश्वस्त किया कि जल्द नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता कर सभी समस्याओं के निराकरण किया जाएगा.

इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो के मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, आकाश शाह, संतोष भगत, संतोष सिन्हा, हरभजन सिंह, निरज साहु, अशोक सिंह, आर बी शरण, बिंदेश्वरी शर्मा सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.

 

About Post Author