साहित्यकार सह समाजसेवी सुनील कुमार डे राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2022 से सम्मानित
झारखंड के जाने माने साहित्यकार सह समाजसेवी सुनील कुमार डे को समाज में उत्कृष्ट साहित्य और समाज सेवा के लिए भारत सरकार के निबंधित संस्था वर्ति वैलनेस फाउंडेशन ने राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया है। इसके लिए संस्था के मानसी बाजपेयी और सौम्या बाजपेयी ने प्रशस्ति पत्र भेजा है।सुनील कुमार डे विगत 45 बर्षों से झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र में साहित्य और समाज सेवा कर रहे हैं।साहित्यकार सुनील कुमार डे का अभी तक बंगला में चौबीस और हिंदी में आठ अर्थात कुल 32 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। वे कविता कहानी,नाटक,संगीत,लेख,उपन्यास आदि लिखते हैं।श्री डे बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखंड प्रभा का संपादक भी है।सुनील कुमार डे ने 1997 साल से ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान शिविर का प्रचार प्रसार कर रहा है।उनको ग्रामीण छेत्र में रक्तदान शिविर का जनक भी कहा जाता है। इसके अलावे माताजी आश्रम हाता और झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद के माध्यम से विभिन्न
धार्मिक,साहित्यिक,सांस्कृतिक,समाज कल्याण और सेवामूलक कार्य कर रहा है।लाइफ टाइम उत्कृष्ट कार्य के लिये सुनील कुमार डे को यह राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार दिया गया है
सम्बंधित समाचार
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार जमशेदपुर आएंगे पूर्व सीएम रघुवर दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा- ऐतिहासिक होगा स्वागत कार्यक्रम
महाधरना में मणिपुर जातीय हिंसा, नरसंहार, माता बहनों के चीरहरण अत्याचार एवं भाजपा के नीति के खिलाफ हजारों की संख्या में भारी वर्षा में उमड़े कार्यकर्ता : इंडिया
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद कल पहली बार जमशेदपुर आएंगे पूर्व सीएम रघुवर दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने की भव्य स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारी