अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम चन्दन कुमार द्वारा जमशेदपुर में और अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला अमर कुमार के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी धालभूमगढ़ शालिनी खलखो एवं अंचल अधिकारी धालभूमगढ़ सदानंद महतो द्वारा धालभूमगढ़ में आज स्वतंत्रता सेनानी व उनके आश्रितों को घर जाकर सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर इस वर्ष स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजनों को घर- घर जाकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। हर वर्ष स्वतंत्रता सेनानियों व परिजनों को जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाता रहा है लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर इस वर्ष घर-घर जाकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
अखौरी बालेश्वर सिन्हा (स्वतंत्रता सेनानी)
निलिमा कर्मकार (आश्रित), पति- स्व एस. कर्मकार राजकुमारी देवी (आश्रित), पति- स्व गोवर्धन सोनार सरोज देवी(आश्रित), पति- स्व प्रभाष चंद्र ठाकुर रानी बाला मुखर्जी (आश्रित), पति- स्व हेम चन्द्र मुखर्जी निभा सेन गुप्ता, (आश्रित), पति- स्व सुकुमार सेन गुप्ता शुभलक्ष्मी(आश्रित), पति- स्व सी.भी राव निहार रानी शर्मा, (आश्रित), पति- स्व भागवत शर्मा आरती बसाक, (आश्रित), पति- स्व विजय कृष्ण बसाक नीलम शर्मा, (आश्रित), पति- स्व रामअवतार सिंह शैलजा सिन्हा, (आश्रित), पति- स्व कृष्णा नंद सहाय कौशल्या देवी, (आश्रित) पति- स्व जगन्नाथ प्रसाद
सम्बंधित समाचार
गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभा हाल में देविका सिंह को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस( इंटक )के नेशनल प्रेसिडेंट बनने पर झारखण्ड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल एवं पूरी टीम के सदस्यों ने स्वागत किया
नशा मुक्त मानगो के लिए भाजपा नेता विकास सिंह मिले वरीय पुलिस अधीक्षक से
श्रावण माह के तीसरी सोमवारी के जलाभिषेक यात्रा की सफलता को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक