झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

ई रिक्शा चालकों से हर चौक चौराहों एवं रांची रेलवे स्टेशन पर ठेकेदारों द्वारा मनमानी ढंग से स्टेशन परिसर पर जबरन 35 रुपए लिया जा रहा है और रोड के ठेकेदारों द्वारा 20 रुपए से लेकर 30 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है

रांची- आज रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सोनी एवं महासचिव गुड्डू श्रीवास्तव के पास रांची शहर से चलने वाले ई रिक्शा चालकों से हर चौक चौराहों एवं रांची रेलवे स्टेशन पर ठेकेदारों द्वारा मनमानी ढंग से स्टेशन परिसर पर जबरन 35 रुपए लिया जा रहा है और रोड के ठेकेदारों द्वारा 20 रुपए से लेकर 30 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है जिसकी शिकायत रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन के पदाधिकारी के पास यूनियन के सदस्य द्वारा शिकायत की गई है इस अवैध वसूली मामले को लेकर दीपावली छठ समाप्त होते ही लिखित आवेदन सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं अधिकारियों को दी जाएगी साथ ही साथ रांची नगर निगम को भी दी जाएगी ताकि ई रिक्शा चालक का समस्या का समाधान किया जा सके प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा और रांची नगर निगम द्वारा समाधान नहीं किया जाता है तो मजबूर होकर रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन धरना प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी रांची नगर निगम की होगी
उक्त जानकारी महासचिव गुड्डू श्रीवास्तव ने दी है