झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

7 साल की बच्ची से मौसा ने किया दुष्कर्म

रांची: पुंदाग ओपी क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची से उसके सगे मौसा ने दुष्कर्म किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। यह घटना सोमवार शाम की है। बच्ची अपने घर में अपने दो छोटे भाइयों के साथ थी। मां और मौसी मजदूरी करने गई थी। उसका मौसा घर पर था। उसने मौका देखकर दोनों बच्चों को कुछ पैसे देकर दुकान भेज दिया, उसके बाद कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद बच्ची रोए-चीखे नहीं इसलिए उसके मुंह में बेहरमी से कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बहन का पति नशेड़ी है। वह काम-धंधा भी नहीं करता है।

मां काम से लौटी, तब घटना का पता चला

बच्ची की मां और मौसी शाम को जब काम करके घर लौटी तब बच्ची ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची की मां ने अपनी बहन के पति को जमकर मारा-पीटा, फिर पुंदाग ओपी जाकर घटना की जानकारी दी। रात 8 बजे पुलिस उसके घर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार करके ले गई। आरोपी की कोविड जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। वहीं, बच्ची की भी कोविड जांच कराई गई है। बच्ची की रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में उसका 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। बच्ची की मेडिकल जांच करा दी गई है।