झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बहरागोड़ा प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण 44-बहरागोड़ा विधानसभा के  विधायक  समीर कुमार महंती एवं उप विकास आयुक्त  प्रदीप प्रसाद के द्वारा किया गया

बहरागोड़ा प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण 44-बहरागोड़ा विधानसभा के  विधायक  समीर कुमार महंती एवं उप विकास आयुक्त  प्रदीप प्रसाद के द्वारा किया गया। जिसमें छोटापारूलिया, ब्राहमणकुण्डी, गुहियापाल एवं पाटपुर पंचायत के विभिन्न गाँव का निरीक्षण किया गया। जिसमें गाँव में विभिन्न योजना संचालित हेतु स्थल जाँच किया गया। जिसमें मनरेगा एवं पन्द्रहवें वित्त आयोग से योजना को स्वीकृत किया जाएगा एवं संचालित किया जाएगा। साथ ही नवोदय स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। पाटपुर पंचायत में जिला परिषद से दुकान निर्माण हेतु मछली मार्कट का निरीक्षण किया गया। साथ में प्रखंड विकास पदाधिकारी  राजेश कुमार सिंह अंचल अधिकारी  जितराय मुर्मू, जिला परिषद के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता, प्रखंड के कनीय अभियंता अंचल के आमीन आदि उपस्थित थें।*=========================*