झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

उपायुक्त के निर्देश पर दुरुस्त हुए बिरसानगर के तीन ख़राब चापाकल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया था ट्वीट

उपायुक्त के निर्देश पर दुरुस्त हुए बिरसानगर के तीन ख़राब चापाकल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया था ट्वीट

राजनीति और नौकरशाही के मध्य जब बेहतरीन समन्वय हो तो जनता के काम आसान हो जाते हैं। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार की ट्विटर पर सक्रियता इन दिनों चर्चा का विषय है। लोगों को कोरोनारोधी टीका सम्बंधित सूचना मुहैया करने की बात हो या जनता की कोई समस्या हो। उपायुक्त के साथ साथ जिले का प्रशासनिक महकमा इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर विशेष सक्रिय है। ताज़े मामले की बात करें तो बुधवार को ही बिरसानगर के अलग अलग ज़ोन के चार चापाकल ख़राब होने की जानकारी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने डीसी सूरज कुमार के संज्ञान में लाया। डीसी के निर्देश पर महज़ चार घंटों के भीतर ही जमशेदपुर अक्षेस ने तीन चापाकलों को मरम्मत कर दिया। वहीं एक चापाकल में लगने वाले पार्ट्स उपलब्ध नहीं होने से तत्काल मरम्मत नहीं हो सकी। हालांकि अक्षेस की टीमें ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि दो दिनों के अंदर ही उक्त चापाकल को भी दुरुस्त कर दी जायेगी। मालूम हो कि बिरसानगर के ज़ोन नंबर 3बी अवस्थित 2 चापाकल, ज़ोन नंबर 2बी शिव मंदिर परिसर के अलावे ज़ोन नंबर 3डी में पानी टंकी के सामने की चापाकल ख़राब थी। ख़राब पड़े चापाकलों की तस्वीरों को भाजपा नेता दिनेश कुमार ने अपनी ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए जिला उपायुक्त एवं जमशेदपुर अक्षेस का ध्यानाकर्षित कराया था। उपायुक्त के त्वरित निर्देश एवं जेएनएसी की सक्रियता से तीन चापाकल दुरुस्त हो गये हैं। स्थानीय लोगों ने उसका प्रयोग करते हुए प्रसन्न मुद्रा में फ़ोटो भी खिंचवाये जिसे डीसी के ट्विटर हैंडल से ट्विटर पर शेयर किया गया हैं। विदित हो कि ज़ोन नंबर 3बी में कुआं मैदान स्थित चापाकल कुछ पुर्जों के अभाव में मरम्मत नहीं हो सकी, जिसे जल्द ही दुरुस्त कर देने का भरोसा जमशेदपुर अक्षेस ने दिया है। उपायुक्त सूरज कुमार, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के स्तर से हुए त्वरित समाधान के लिए दिनेश कुमार ने आभार जताया है। *

*झारखंड के वीर सपूत देश के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 121वीं शहादत दिवस के मौके पर आज जमशेदपुर स्थित संडे मार्केट, बिरसानगर , टेल्को में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर समाजसेवी चंदन यादव एवं समाज सेविका सपना दीदी ने अपने शुभचिंतकों के साथ प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित की इस मौके पर समाजसेवी चंदन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की समाज के उत्थान के संघर्षपूर्ण जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आजीवन देश के आजादी के लिए एवं आदिवासी समुदाय के लोगों के उत्थान के लिए लड़ते रहे। उनके द्वारा बताएं गए उन्नति की राह पर चल कर हम एक अच्छे विकासशील राज्य की स्थापना कर समाज के अंतिम पायदान पर गुजर-बसर करने वाले आदिम जनजाति के लोगों का समाज की मुख्यधारा से जोड़कर इस राज्य का संपूर्ण विकास कर सकते हैं जहां शिक्षा का, स्वास्थ्य का विकास हो समाज में फैली कुरीतियों का समापन हो, उनके उपदेशों को आत्मसात करते हुए उनके द्वारा दिखाए गए रचनात्मक कार्यों को अपनाने की बात कही तभी सच्चे अर्थों में हम झारखंड वासियों का और उनके सपनों का राज्य झारखंड का विकास कर सकते हैं।*