झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

31 मार्च को रांची में आयोजित विशाल सत्संग में जमशेदपुर से भी हजारों लोग शामिल होंगे

31 मार्च को रांची में आयोजित विशाल सत्संग में जमशेदपुर से भी हजारों लोग शामिल होंगे
जमशेदपुर –  राधा स्वामी डेरा बाबा बग्गा सिंह, तरन तारन के परमसंत बाबा परमजीत सिंह जी महाराज की असीम कृपा एवं दया से सत्संग का आयोजन किया जायेगा। सत्संग को लेकर आज विक्रम शर्मा  की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गुरु महाराज की आज्ञा से यह सुनिश्चित हुआ की प्रत्येक महीने के अन्तिम रविवार को सत्संग का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में आगामी 31 मार्च को शाम 4 बजे से राँची के हेहल में रातु रोड स्थित गंगा मोटर कम्पाउण्ड के विशालक्ष्मी बैक्वेंट्स में सत्संग का आयोजन किया जायेगा। सत्संग में जमशेदपुर एवं राँची के आस-पास से सत्संगी एवं अन्य लोगों की आने की संभावना है। सत्संग में आने वाले लोगों की सहूलियत हेतु विभिन्न क्षेत्रों  से निशुल्क बस संचालित किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से विक्रम शर्मा  जमशेदपुर सेंटर के अध्यक्ष गुलशन आनंद, उपाध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, महासचिव अशोक कुमार सिंह, उप महासचिव पंकज शर्मा एवं कमिटी के समस्त गणमान्य लोग शामिल हुए।