झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

29 को गोंड आदिवासी संघ का होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

29 को गोंड आदिवासी संघ का होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

जमशेदपुर:अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ जमशेदपुर की ओर से आज एक बैठक का आयोजन किया गया| बैठक की अध्यक्षता दिनेश साह गोंड ने किया| इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे| इस अवसर पर आगामी 29 जनवरी को समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया| कार्यक्रम में अध्यक्ष दिनेश शाह गोंड ने बताया की इस बार विशेष रूप से सांस्कृतिक के साथ में बक्सर जिला से गोंडी नित्य भक्तिमय का आयोजन किया जायेगा| इस दौरान जमशेदपुर के सारे गोंड परिवार बर्मामाइंस गुरुद्वारा ग्राउंड में उपस्थित रहेंगे| इससे पहले समाज द्वारा झंडातोलन कार्यक्रम किया जायेगा| इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश साह ,मदन साह,ललन साह, मुन्ना प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, जगदीश प्रसाद, कमल देव‌ प्रसाद, बोबी साह, रामेश्वर प्रसाद तार कम्पनी से , किशोर साह, नीतू कुमारी, अम्बे ठाकुर मंजु देवी शोभा देवी उपस्थित थीं