झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

21 अप्रैल को रांची प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबन्धन की होगी महाजुटान: रामदास सोरेन विधायक झामुमो

21 अप्रैल को रांची प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबन्धन की होगी महाजुटान: रामदास सोरेन विधायक झामुमो

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में रांची के तारा मैदान में आगामी 21 अप्रैल को इंडिया गठबंधन का महाजुटान होगा इस महारैली को सफल बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की एक आवश्यक बैठक सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन हाल में हुई
अध्यक्षता घाटशिला विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने की इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं नगर समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर ईडी का दुरुपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करवाया गया और जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार करवाया गया एक भी साक्ष्य उनके खिलाफ नहीं है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आहवान करते हुए कहा कि आगामी 21 अप्रैल को इस महारैली को सफल बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम से लगभग बीस हजार की संख्या में कार्यकर्ता रांची रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की न्याय उलगुलान महारैली रांची स्थित प्रभात तारा मैदान मे आयोजित की गई है। बैठक मे इंडिया गठबंधन के अनुसार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार ने सोची समझी साजिश के तहत फ़साने का काम किया है और इसे इंडिया गठबंधन और झामुमो नहीं बर्दाश्त करेगी विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष को फंसाया है और उनके खिलाफ अभी भी पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं जिससे यह साबित होता है कि हेमंत सोरेन निर्दोष हैं इसी कारण से इस महारैली का आयोजन किया गया है। वहीं जमशेदपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर विचार कर रही है। साथ ही कहा कि पार्टी के कैडर को ही झामुमो पार्टी टिकट देगी इस बैठक में जिला अध्यक्ष और विधायक रामदास सोरन के साथ पूर्व मंत्री दुलाल भुइंया, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी झामुमो नेता मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, सुनील महतो, प्रमोद लाल , पिंटू दत्ता , निमाई मंडल, अरुण प्रसाद, बीर सिंह सुरेन, गोपाल महतो, अरुण सिंह राजा, प्रीतम हेंब्रम अधिवक्ता कृष्ण कुमार गुप्ता , उज्ज्वल दास , भीष्म महतो कन्हैया रजक सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।