झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

18 अक्टूबर को रिलीज होगा भोजपुरी एल्बम ‘लईकी पटिहें बारात में’ 

18 अक्टूबर को रिलीज होगा भोजपुरी एल्बम ‘लईकी पटिहें बारात में’ 

ए आर सिनेमा और श्री माँ फिल्म प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वाधान में निर्मित और प्रदीप आर शर्मा द्वारा निर्देशित भोजपुरी एल्बम ‘लईकी पटिहें बारात में’ 18 अक्टूबर को आर ए बी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। शिल्पी राज और विजय राज यादव के स्वर, अंकित आखरी के गीत व अनुज तिवारी के संगीत से सजी इस म्यूजिक वीडियो/एल्बम में ए डी एम पावर आनंद देव मिश्रा, प्रियंका भारद्वाज और सत्यम केशरी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। ऑक्सिमिन शूटिंग स्पोर्ट्स अकैडमी द्वारा प्रायोजित इस म्यूजिक एल्बम के निर्माता अमरेंद्र कुमार मिश्रा, सुरेंद्र सिंह,योगेंद्र मणि पाण्डेय,महेश लक्ष्मी नारायण केशरी,रीमा रावत, इंद्र कुमार बिंद शम्भूनाथ और सीताराम चौरसिया हैं। मनोज गुप्ता के कलात्मक फोटोग्राफी से सजी इस म्यूजिक एल्बम के नृत्य निर्देशक संजय वी चौधरी(अर्जुन) प्रोडक्शन कंट्रोलर विनोद बराई, सोनल निश्चल, और ड्रेस डिजाइनर जय राम हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय