झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

11 फरवरी को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विशाल जनजाति सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

11 फरवरी को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विशाल जनजाति सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी सम्मेलन में जमशेदपुर महानगर से भाग लेंगे जनजातीय समाज के हजारों लोग, मोर्चा की बैठक में सम्मेलन की सफलता पर बनी रणनीति।

जमशेदपुर। राजधानी रांची में 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से विशाल जनजाति सम्मेलन प्रस्तावित है। इस सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। जनजाति सम्मेलन की सफलता एवं इसमें व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आज सम्पन्न हुई। मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीना नंद सिरका की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू जिला, जिला के प्रभारी राम सिंह मुंडा, प्रदेश प्रवक्ता काजू शांडिल्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र सरदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाले जनजाति सम्मेलन में जमशेदपुर महानगर के जनजातीय समाज की सक्रिय एवं अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई। बैठक में सम्मेलन की सफलता के निमित्त जिला एवं विधानसभा स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजक की नियुक्ति की गई। जिसमें जिला संयोजक रमेश बास्के एवं सह संयोजक विजय सोय को बनाया गया। बैठक में जनजाति सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं और आमजनों के भाग लेने की रूपरेखा बनाई गई।
विधानसभा स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजक बनाये गए। जिसमें-
जुगसलाई विधानसभा:
संयोजक: शरद सिंह सरदार एवं सह संयोजक गणेश सोलंकी और माला मुंडा।
पोटका विधानसभा:
संयोजक: खेला राम बेसरा एवं सह संयोजक- ईश्वर सोरेन
पश्चिम विधानसभा:
संयोजक: दीपक सुंडी एवं सह संयोजक विनोद उमंग
पुर्वी विधानसभा:
संयोजक: चांदमुनी कुंकल एवं सह संयोजक रमेश नाग को बनाया गया है। इसके साथ ही चारों विधानसभा के सलाहकार के रूप में मेघलाल टुडू को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बीना नंद सिरका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज के लोगों के हृदय में बसते है। 75 वर्षो में पहली बार किसी जनजातीय समाज की बेटी को राष्ट्रपति बनाना देश के सभी आदिवासी महापुरुषों का सम्मान करना धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा केंद्रीय कैबिनेट में 8 आदिवासी मंत्री बनाना, पीएम जन मन योजना के माध्यम से आदिवासियों का सतत विकास सहित कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हुए हैं। जिससे जनजातीय समाज का विश्वास मोदी सरकार के प्रति और गहरा हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्मलेन ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।
इस बैठक में मनोज सरदार, गुलशन टुडू, मनोज बोदरा, गणेश भूमिज, वीरेन मुर्मू, सुभाष महाली, फिलिप तिर्की, सुशील हेस्सा, संजय मुंडा, भूषण मुर्मू, समीर तिर्की, विनोद मांझी, अनिल टुडू अमित मुर्मू समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।