झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

महगामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह को भाजपा के नेताओं ने गलत तरीके से  बदनाम करने की नियत से सम्पूर्ण कहानी रची गई है-ऋषि मिश्रा

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस के  उपाध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि महगामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह को भाजपा के नेताओं ने गलत तरीके से  बदनाम करने की नियत से सम्पूर्ण कहानी रची गई है। जबकि भाजपा नेता ने  सिर्फ एक महिला विधायक को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से भाजपाई संस्कृति का प्रदर्शन किया है। श्री मिश्रा ने आम जनताओं से अपील किया है कि भाजपा नेताओं से सावधान रहने की जरुरत है।

सम्पूर्ण भारत और विश्व के लोग भाजपा के चाल चरित्र और कार्यशैली को इलेक्ट्रोल बांड के घोटाला को देख चुके हैं भाजपा ने घुस लेने के नया तरकीब निकाला था जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। इस रिश्वत लेने की संगठित लुट की योजना में बहुत बड़ा हाथ मोदी, साह की है इस पर भाजपा को बोलना चाहिए। महगामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह दिन-रात आम जनता की सेवा करती है। हम सभी कांग्रेसी उनके साथ हैं