जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर झारखंड सरकार द्वारा गत 28 दिसंबर, 2023 को जारी की गई प्रस्तावित जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति की वार्डों की जानकारी माँगी है। श्री राय ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के जिन वार्डों को प्रस्तावित जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति में समाहित किया गया है उनका और जिन वार्डों को इसमें समाहित नहीं किया गया है, उनका अलग अलग क्षेत्रफल, उनकी चौहद्दी और उनकी जनसंख्या कितनी है इसकी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है। साथ ही जमशेदपुर अक्षेस के वार्ड संख्या 8, 9 और 10 को प्रस्तावित जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति में क्यों नहीं शामिल किया गया है इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
ज्ञात हो कि झारखंड सरकार द्वारा गत 28 दिसंबर, 2023 को जारी की गई अधिसूचना में प्रस्तावित जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति की क्षेत्र समिति के वार्ड संख्या – 1 , 2, 3, 4, 5, 6, 7, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19 को शामिल किया गया है. जिसका कुल क्षेत्रफल 15,725/15,480 एकड़ बताया गया है. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के वार्ड संख्या – 8, 9 और 10 को प्रस्तावित जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति में शामिल नहीं किया गया है. विधायक श्री राय ने जमशेदपुर के उप नगर आयुक्त को उपर्युक्त जानकारी शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
सम्बंधित समाचार
माताजी आश्रम हाता में जगत जननी मां शारदा देवी की 171 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई नारियों का आदर्श माँ शारदा देव- सुनील कुमार दे
मोहरदा जलापूर्ति फेज 2 का क्रियान्वयन 14 करोड़ 65 लाख रु. की लागत से जल्द होगा शुरू
जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने पत्र लिखकर टी.वी. नरेन्द्रन मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रबंध निदेशक टाटा स्टील लिमिटेड जमशेदपुर को जमशेदपुर में बेहतर नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के संबंध में उनके वक्तव्य की चर्चा की