झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ का वार्षिक आमसभा 7 जनवरी 2023 समय 12:00 बजे से संध्या 3:00 बजे तक स्थान रांची रेलवे स्टेशन ऑटो पार्किंग स्थल में करना तय हुआ है

रांची – आज झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी ने बताया है कि 15 दिसंबर 2023 को झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ का प्रदेश कमेटी को भंग किया गया था और संस्थापक दिनेश सोनी ने सभी ऑटो चालक मालिकों से आह्वान किया था कि जिन किन्हीं को प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारी देना है तो 25 दिसंबर 2023 तक आवेदन जमा करने का समय निर्धारित किया गया था परंतु प्रदेश अध्यक्ष के लिए किसी ने भी दावेदारी नहीं की और 25 दिसंबर 2023 समय संध्या 5:00 बजे तक किसी ने भी आवेदन जमा नहीं किया आवेदन जमा नहीं करने के उपलक्ष्य में झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ का वार्षिक आमसभा 7 जनवरी 2023 समय 12:00 बजे से संध्या 3:00 बजे तक स्थान रांची रेलवे स्टेशन ऑटो पार्किंग स्थल में करना तय हुआ है जिस आम सभा की आमंत्रण पत्र के साथ आम सभा की जानकारी सभी प्रशासनिक पदाधिकारी रांची उपायुक्त यातायात एसपी यातायात डीएसपी वन यातायात डीएसपी टू परिवहन सचिव डीटीओ रांची लालपुर यातायात थाना चुटिया यातायात थाना जगन्नाथ पर यातायात थाना गोंडा यातायात थाना रांची रेलवे स्टेशन के अधिकारी ओ सी रांची रेलवे स्टेशन स्टेशन मास्टर राज कुमार गुप्ता आरपीएफ इंस्पेक्टर सूरज पांडे हेल्थ इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को समय रहते दे दी गई है इसकी जानकारी महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी ने दी है